{"_id":"5a467ecd4f1c1ba7668bcebf","slug":"191514569421-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों का प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा चुंगी कॉलोनी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किए जाने से गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम अनिल चन्याल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि दस जनवरी तक सुरक्षा कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन करेंगे।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता वैष्णव गोयल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कॉलोनी वासियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बरसात के समय पैदा होने वाली बाढ़ की स्थिति रोकने को सुरक्षा कार्य करने के लिए इन दिनों उपयुक्त समय है, लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा अब तक कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बरसात के वक्त अधिकारियों का कहना था कि बरसात खत्म होते ही बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू करा दिए जाएंगे, लेकिन बरसात का समय गुजरे तीन माह का समय हो चुका है पर किसी को बाढ़ सुरक्षा की फिक्र नहीं है। प्रदर्शन में राजीव, जीवन सिंह, निर्मल चंद्र जुकरिया, नीरज मिश्रा, हरीश कुमार, रामअवतार, रजनी शर्मा, विश्राम वर्मा आदि शामिल थे।