{"_id":"59ea2dba4f1c1bc1678b6890","slug":"191508519354-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की रात करंट लगने से होटल में कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की रात करंट लगने से होटल में कर्मचारी की मौत
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दिवाली की मध्य रात्रि शहर के एक होटल कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। यह कर्मी होटल में खराब हुई बिजली को ठीक करते वक्त करंट की चपेट में आया था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। न्यू टैक्सी स्टैंड के पास स्थित नीलकंठ होटल का कर्मचारी ललुवापानी चंपावत निवासी अशोक कुमार (24) पुत्र जोतराम बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे होटल के एक कमरे की बिजली खराब होने पर उसे ठीक कर रहा था कि करंट की चपेट में आ गया। होटल मालिक एवं अन्य कर्मचारी उसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर मृतक के परिजन सुबह यहां पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।