फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसएसबी ने बेटी बचाओ अभियान चलाया

एसएसबी ने बेटी बचाओ अभियान चलाया

Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने बेटी बचाओ अभियान चलाया

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने शारदा इंटर कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूली बच्चों की वादविवाद प्रतियोगिता आयोजित करने के साथ ही क्रीड़ा सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर एसएसबी ने स्कूली बच्चों और नागरिकों के सहयोग से जन जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएचपीसी के मुख्य अभियंता अमिताभ झा ने किया। उन्होंने देश में बढ़ रही कन्या भ्रूण हत्या पर चिंता जताई।

एसएसबी 57 वीं वाहनी एफ कंपनी के सहायक कमांडेंट सुमन सौरभ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने बेटियों के महत्व और प्रत्येक क्षेत्र में उनके अग्रणी योगदान पर प्रकाश डाला। भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा पर चिंता जताई। इस मौके पर हुई वादविवाद प्रतियोगिता में संदीप रस्तोगी ने प्रथम और शबाना अंसारी ने द्वितीय, करन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चकरपुर की परिवर्तन सेवा समिति के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों और कुमाऊंनी गीतों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। एसएसबी की महिला कां. योगिता तिवारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भावपूर्ण विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीओ आरएस रौतेला, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट बीएस बिष्ट, एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक जनसंपर्क आरडी जोशी, एसएसबी के एसआई जगदीश चंद्र जोशी, ग्रामप्रधान कमलेश देवी, हेमा जोशी, विमला सजवान आदि मौजूद थे। इस अवसर पर एसएसबी ने स्कूल को फुटबाल, कैरम, क्रिकेट किट आदि सामग्री भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed