{"_id":"59d7c0794f1c1b76678b4699","slug":"191507311737-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में 16 अक्तूबर को मनाया जाएगा पर्यटन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में 16 अक्तूबर को मनाया जाएगा पर्यटन पर्व
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 16 अक्तूबर को पर्यटन पर्व मनाया जाएगा। पर्यटन पर्व के आयोजन को लेकर हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सभी तैयारियां समय से पूरा करने, विशिष्ट व्यक्तियों, पर्यटन एवं प्रकृति प्रेमियों को इस पर्व में शामिल करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि पर्यटन दिवस पर 16 अक्तूबर को क्रांतेश्वरकी पहाड़ी तक ट्रैकिंग जाएगी। ट्रैकिंग दल में आम नागरिकों, स्कूली एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, नगरपालिका, एसएसबी, मंगल दल, व्यापार संघ के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। सीडीओ बिष्ट ने ट्रैकिंग के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाने, स्वजल के अधिकारियों को दल के लिए स्वच्छता केरी बैग उपलब्ध कराने को निर्देश दिए। कहा कि इस दौरान पर्याप्त मात्रा में प्राथमिक उपचार के लिए दवाईयां रखने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से फिट व्यक्तियों को ही ट्रैकिंग दल में शामिल करें। जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि पर्यटन पर्व के तहत होने वाली ट्रैकिंग सुबह आठ बजे से सिलिंगटाक से शुरू की जाएगी। बैठक में तहसीलदार गोविंद प्रसाद, बीएम टम्टा, पंकज चौहान, बीएस रावत, तनुज रावल, सतीश फर्त्याल, रजत पांडेय, टैक्सी यूनियन संचालक ललित मोहन भट्ट, अध्यक्ष गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।