फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाराकोट में गोष्ठी

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाराकोट में गोष्ठी

Mon, 24 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाराकोट में गोष्ठी
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के जीआईसी बर्दाखान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को मतदान संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गईं। खंड शिक्षाधिकारी महावीर चौधरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। उनका कहना था कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राएं अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। उनका कहना था कि मतदान व्यक्ति का स्वतंत्र अधिकार होता है। इसके लिए व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना अनिवार्य है। बिना मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए व्यक्ति ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, निकाय, विधानसभा, लोकसभा आदि चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकता है। बीआरसी समन्वयक रमेश चंद्र जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों से मतदान संबंधी प्रश्न भी पूछे गए। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में दुर्गेश जोशी ने संचालन किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष भवान कालाकोटी सहित कई अभिभावक, शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed