{"_id":"596fa0464f1c1bfb438b46ce","slug":"191500487750-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रुटिपूर्ण कोटकरण से शिक्षकों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रुटिपूर्ण कोटकरण से शिक्षकों में नाराजगी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता ने प्रांतीय पदाधिकारियों को ज्ञापन भेजा। अध्यक्ष व महामंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि 2008 में किया गया कोटिकरण त्रुटिपूर्ण है। इसमें न तो सर्वे सही किया गया और नहीं संगठन को विश्वास में लिया गया।
वर्तमान में जिले के कई अति दुर्गम श्रेणी के स्कूलों को दुर्गम में दिखाया गया है। इसी तरह दुर्गम श्रेणी के कई स्कूलों को सुगम में दर्शाया गया है। 2008 के कोटिकरण को इस वक्त लागू करना भी औचित्यहीन है। बीते दो शिक्षा सत्रों से शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। जिससे दुर्गम क्षेत्रों में वर्षों से कार्यरत शिक्षकों में मायूसी है। प्रदेश में 1360 शिक्षकों के स्थानांतरण होने से दुर्गम क्षेत्रों के कई विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। जिससे इनमें अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेने को मजबूर हैं। अनुरोध के आधार पर होने वाले स्थानांतरण को बिना किसी साक्ष्यों के बीच में ही रोका गया है। इसी तरह स्थानांतरण में कई अन्य खामियों से भी शिक्षकों में नाराजगी है। मेहता ने प्रांतीय पदाधिकारियों से शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए सरकार और शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया है।