फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   191 potholes within two kilometer radius in national highway

राष्ट्रीय राजमार्ग में दो किलोमीटर के दायरे में 191 गड्ढे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
191 potholes within two kilometer radius in national highway
चंपावत में छतार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग में बने गढ्ढे और गढ्ढों में भरा पानी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में दो किलोमीटर के दायरे में 191 गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग पर छतार से लेकर खटकना पुल तक कई स्थानों पर डामर उखड़ने के साथ ही गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की लापरवाही के कारण वाहन चालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। निर्माण खंड की ओर से प्रस्तावित बाईपास के कारण तिलौन से मुडियानी तक राजमार्ग की मरम्मत लंबे समय से नहीं की गई है। इस कारण सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई स्थानों पर गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण खंड की ओर से सड़क में नाली निर्माण करने के साथ उसे पूरी तरह से ढक दिया है। इस कारण मामूली बारिश में पानी सड़क पर बहता रहता है। नागरिकों की ओर से समय-समय पर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर डामरीकरण की मांग उठाई जाती रही है लेकिन अब तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि तिलौन से मुडियानी तक सड़क मरम्मत और नाली निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संबंधित ठेकेदार की ओर से जल्द गड्ढों को भरने के साथ ही डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

नाली बनने के बाद ओएफसी बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़क
चंपावत। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से कुछ दिनों पूर्व ही नाली निर्माण का कार्य पूरा किया गया है लेकिन निजी क्षेत्र की मोबाइल कंपनी एयरटेल की ओर से ओएफसी लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदे जाने से भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानाढुंगा मोटर मार्ग के गड्ढों का भरान किया
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा को जोड़ने वाले विकासखंड के मानाढुंगा मोटर मार्ग की बदहाली के चलते वाहन चालक जान हथेली पर लेकर सफर करने को मजबूर हैं। लोनिवि की ओर से करीब पांच माह से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग की सुध न लेने पर जीआईसी दिगालीचौड़ के शिक्षकों ने श्रमदान कर लोनिवि को आइना दिखाया है। ग्रामीणों ने जल्द क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग को ठीक न करने पर लोनिवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।

बीते अक्तूबर में हुई भारी बारिश के चलते नेपाल सीमा को जोड़ने वाला मानाढुंगा मोटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग खाई की ओर धंसने और किनारे में बड़े-बड़े गड्ढे होने से मोटर मार्ग पर वाहन चालक जान हथेली पर लेकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले जीआईसी दिगालीचौड़ के शिक्षक एपी सिंह, रमेश रावत, बृजेश ढेक, डॉ. सुधाकर जोशी, पीडी मुरारी, जीवन राय, गणेश पंत, अनिल शर्मा, स्मृति नेगी ने श्रमदान कर सड़क किनारे बने गड्ढों में पत्थर डालकर उनका भरान किया। ग्रामीणों ने जल्द मोटर मार्ग की हालत न सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि के ईई बीसी भंडारी से इस संबंध में जानकारी चाहने पर उनकी ओर से फोन रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed