फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   1864 candidates will appear for laboratory assistant exam in Champawat.

Champawat News: चंपावत में 1864 अभ्यर्थी देंगे प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा

Thu, 25 Apr 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
1864 candidates will appear for laboratory assistant exam in Champawat.
चंपावत जिला सभागार में परीक्षा प्रभारियों के साथ बैठक लेते एडीएम हेमंत कुमार वर्मा। संवाद
चंपावत। जिले में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रयोगशाला सहायक उच्च शिक्षा विभाग (समूह ग) परीक्षा को लेकर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, परीक्षा प्रभारियों, अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि चंपावत में 1864 अभ्यर्थी प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा देंगे। इसके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग की ओर से 27, 28 और 29 अप्रैल को दो सत्रों में सुबह नौ से 12 बजे और दो से पांच बजे तक प्रयोगशाला सहायक के पदों की लिखित परीक्षा होगी। एडीएम ने कहा परीक्षा के एक दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पानी, शौचालय, विद्युत, सफाई आदि देख लें और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। परीक्षा के दिन कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल के साथ ही अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गजट न ले जाने पाए। बैठक में आयोग के प्रतिनिधि किशोर गड़कोटी, सीओ वंदना वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जीजीआईसी चंपावत, उदयन इंटरनेशनल स्कूल, जवाहर नवोदय, यूनिवर्सल ग्रीन कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज जूप, जीआईसी चंपावत और मल्लिकार्जुन स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 27 अप्रैल को प्रथम पाली में कुल 1864, दूसरी पाली में 909 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 28 अप्रैल को पहली पाली में 906, दूसरी में 546, 29 अप्रैल को पहली में 500 और दूसरी पाली में 376 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed