फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गर्मी के साथ बढ़ने लगी पानी की समस्या

गर्मी के साथ बढ़ने लगी पानी की समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के साथ बढ़ने लगी पानी की समस्या
टनकपुर (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है। नायकगोठ में दो माह से पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं वार्ड तीन में पेयजल लाइन से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शहर की चंद कॉलोनी की जलापूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल संस्थान की ओर से टैंकर से पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पानी की समस्या से निपटने के लिए जल संस्थान ने अपने कार्यालय परिसर में नए ट्यूबवेल का निर्माण कराया है लेकिन अब तक इस नए ट्यूबवेल से जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई है।
विज्ञापन


नतीजतन इन दिनों जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे पानी का संकट भी गहराने लगा है। नायकगोठ की ग्राम प्रधान रेनू देवी ने बताया कि गांव के बड़े हिस्से में पिछले दो माह से पानी बहुत कम आ रहा है जिससे लोगों को जरूरत भर का भी पानी पूरा नहीं मिल पा रहा है। लोग गांव में लगे हैंडपंपों से जैसे-तैसे पानी की जरूरत पूरी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर के वार्ड संख्या तीन में राजाराम चौराहा के आगे घरों में गंदे और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों का कहना है कि लाइन के कहीं क्षतिग्रस्त होने से नाली का गंदा पानी पेयजल लाइन से घरों तक पहुंच रहा है। इस पानी को पीना और इससे नहाना तो दूर कपड़े धोने के लिए भी प्रयोग करना मुश्किल हो रहा है।

नया ट्यूबवेल चालू होने से दूर होगी समस्या
कार्यालय परिसर में नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। एक सप्ताह के अंदर शहर की कई पेयजल लाइनों को नए ट्यूबवेल से जोड़कर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी जिससे पानी की समस्या दूर हो जाएगी। बीएस कुवार्बी, जेई जलसंस्थान टनकपुर।


जीओ की ठेकेदार एजेंसी ने तोड़ी चंद कॉलोनी की लाइन
शहर के चंद कॉलोनी की पेयजल लाइन जीओ मोबाइल कंपनी की ठेकेदार एजेंसी ने तोड़ी है। इन दिनों जीओ कंपनी की ओर से अपनी मशीन से अपनी लाइन बिछाई जा रही है। बताया गया कि जीओ की लाइन बिछाते वक्त पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग के जेई बीएस कुवार्बी ने बताया कि जीओ की ठेकेदार एजेंसी को नोटिस दिया गया है। विभागीय स्तर पर लाइन की मरम्मत कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed