फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नए साल पर मिला प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का तोहफा

नए साल पर मिला प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का तोहफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
नए साल पर मिला प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का तोहफा
टनकपुर (चंपावत)। साल के पहले दिन क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का तोहफा मिला है। संयुक्त चिकित्सालय में खोले गए केंद्र का मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहिताश अग्रवाल और एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को बेहद राहत मिलेगी। बाजार की अपेक्षा केंद्र में सस्ते दामों पर छह सौ प्रकार की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए जन औषधि केंद्रों से मरीजों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन


गरीब जनता को बाजार से महंगी दवाओं नहीं खरीदनी पड़ेगी। संचालन मुकेश जोशी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, सभासद तुलसी कुंवर, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, निगम गुप्ता, भाजपा के बनबसा मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी, महेंद्र बंसल, दीनदयाल अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed