{"_id":"5c0bfb06bdec2241c54d1721","slug":"181544289030-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाएं छुपाएं नहीं, पुलिस को बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाएं छुपाएं नहीं, पुलिस को बताएं
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत चंपावत के यूनिवर्सल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला हुई। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने छात्राओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास के साथ कठिन मेहनत करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने छात्राओं को महिला अपराध, यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, बैंक एटीएम में फोन के जरिये होने वाली ठगी सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। एसपी ने कहा कि अन्याय और उत्पीड़न से बचाव के लिए ज्ञान सबसे मजबूत ताकत है। महिला हेल्पलाइन में बेहिचक उत्पीड़न की जानकारी देकर छात्राएं अपराध की रोकथाम कर सकती हैं।
इंटर कॉलेज के प्रबंधक एडवोकेट श्याम सिंह कार्की की अध्यक्षता और पैरा लीगल वालंटियर साहित्यकार डॉ.प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुई पुलिस की पाठशाला में महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और महिला उत्पीड़न के विविध पक्षों की जानकारी दी।
विज्ञापन
छात्राओं को गुड टच और बेड टच का अंतर बताते हुए नौटियाल ने किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या अश्लीलता होने पर इसकी जानकारी माता-पिता और पुलिस को देने को कहा। इस दौरान डॉ.गिरीश पचौली सहित, महिला पुलिस की मीनू पाल आदि थे। जन कवि डॉ.प्रकाश जोशी शूल ने कविता के माध्यम से अपराजिता अभियान के व्यापक उद्देश्यों को बताया।