{"_id":"5b6dce9f4f1c1bb24b8b7e7b","slug":"181533922975-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग और बैंक अधिकारी योजनाओं का करें प्रचार प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग और बैंक अधिकारी योजनाओं का करें प्रचार प्रसार
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सभी रेखीय विभागों और बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति, सह जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक में उन्होंने बैंकों की ऋण जमा अनुपात की समीक्षा की। उन्होंने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लिये रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस ओर ठोस प्रयास कर 15 दिन के भीतर रोडमैप तैयार कर लें।
नाबार्ड के विकास प्रबंधक पुनीत नागर ने किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में नाबार्ड की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। डीएम ने किसानों के फसल बीमा, प्रधानमंत्री फसल बीमा की प्रगति कृषि, उद्यान आदि विभागों से प्राप्त की तथा उपलब्धि पर खेद व्यक्त करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की नसीहत दी।
लीड बैंक अधिकारी अरुण कुमार जोशी ने बताया कि जिले का ऋण जमा अनुपात 24:21 प्रतिशत रहा जो गत वर्ष की तुलना में 0:41 प्रतिशत अधिक है। उन्हाेंने बताया जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात कम है उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एचजी भट्ट, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, एसएस बोहरा, जर्नादन चिलकोटी, डीएस पांगती समेत रेखीय विभागों के अधिकारी और बैंक शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।