फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सिल्ट सफाई होने से शारदा नदी में बढ़ेगा जलस्तर

सिल्ट सफाई होने से शारदा नदी में बढ़ेगा जलस्तर

Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सिल्ट सफाई होने से शारदा नदी में बढ़ेगा जलस्तर
चंपावत। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बरसात के पानी के साथ ही पावर स्टेशनों में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए धौलीगंगा पावर स्टेशन में जमा सिल्ट हटाने का कार्य 14 जुलाई को रात से किया जाना है, लेकिन जिले को इसकी कोई सूचना नहीं है। इस संबंध में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने धौलीगंगा पावर स्टेशन को पानी छोड़ने से पूर्व अवगत कराने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व बरसात के पानी से टनकपुर और बनबसा बैराज पर दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी पहुंचने पर रेड अलर्ट कर दिया गया था। साथ ही शारदा किनारे बसे लोगों को प्रशासन ने अन्यत्र शिफ्ट किया गया। बरसाती पानी में भारी मात्रा में सिल्ट आ रही है। जिस कारण धारचूला स्थित धौलीगंगा और टनकपुर पावर स्टेशन में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो गई। विद्युत उत्पादन का कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धौलीगंगा पावर स्टेशन में 14 जुलाई को रात्रि दस बजे से 15 जुलाई तक शाम सात बजे तक सिल्ट सफाई का कार्य चलेगा। सिल्ट सफाई के दौरान काफी मात्रा में पानी छोड़ा जाएगा, जो शारदा में आएगा। इससे बगैर सूचना के पानी छोड़े जाने से टनकपुर में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। इस संबंध में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया पावर स्टेशन प्रबंधन को पत्र लिखकर पानी छोड़े जाने की सूचना देने को कहा है, जिससे एहतियात बरती जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed