{"_id":"5a773bf04f1c1ba32a8b58cd","slug":"181517763568-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से मिल रही उद्यमिता की बुनियादी जानकारी:ग्रामोद्योग अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से मिल रही उद्यमिता की बुनियादी जानकारी:ग्रामोद्योग अधिकारी
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का दस दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जितेंद्र सिंह, ज्योति व नीरज मुरारी प्रथम तीन स्थानों पर रहे। समापन में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए उद्यमिता की बुनियादी जानकारी मिल रही है।
एसबीआई आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को उद्यमिता की बुनियादी जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को लोहाघाट के गौरव मोटर्स यूनिट का भ्रमण भी कराया गया। यूनिट के मदन मोहन चिल्कोटी ने स्वरोजगार की राह में आने वाली चुनौतियों से रूबरू कराया। एडवोकेट दीपक जोशी ने उद्यमियों को कानूनी औपचारिकताओं, आयकर और जीएसटी की जानकारी दी। एसबीआई की लोहाघाट शाखा के उप प्रबंधक श्याम हरि मिश्रा ने बैंकिंग, ऋण-जमा, साइबर अपराध के साथ ही उद्यमियों के लिए बैंक द्वारा किए जा रहे वित्त पोषण की जानकारी दी। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र व कैलाश चंद्र ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।