{"_id":"59e4f1294f1c1b86698b6237","slug":"181508176169-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका सीएम त्रिवेंद्र रावत का पुतला
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नौकर की किडनी जबरन निकालने के मामले में जिले की प्रभारी मंत्री और बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या के पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने किडनी कांड में फंसे राज्यमंत्री के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि गिरधारी लाह साहू पूर्व से ही हिस्ट्रीशीटर है तथा अब तक सरकार की आड़ में बचता आ रहा है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी के राज्यमंत्री होने के कारण जांच के प्रभावित होने का अंदेशा है। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। पुतला दहन करने और ज्ञापन देने वालों में उमेश खर्कवाल, विजय वर्मा, रोहित बिष्ट, विमल पांडेय, सूरज प्रहरी, जगदीश पांडेय, उत्तम सिंह देव, कमल बोहरा, दिग्विजय कार्की, दान सिंह बोहरा सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।