{"_id":"59ca861c4f1c1b9e538b476c","slug":"181506444828-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिंचाई विभाग ने की रेत निकासी की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिंचाई विभाग ने की रेत निकासी की नीलामी
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) की ओर से सूखी नहर से रेत निकासी की नीलामी की गई। नीलामी से प्राप्त करीब 13 लाख रुपये की आय को उत्तराखंड और यूपी के संयुक्त खाते में जमा कराया जाएगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष हुई नीलामी से सरकार को 66 हजार रुपये अधिक प्राप्त हुए हैं।
कड़ी पुलिस सुरक्षा में मंगलवार को यहां यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स कार्यालय परिसर में सूखी नहर से रेत निकासी की नीलामी की गई। शांतिपूर्ण माहौल में पुरानी शारदा देवाह पोषक नहर से रेत निकासी की नीलामी नरेंद्र बोरा के नाम 12,83,500 रुपये में हुई। बता दें कि नहर से रेत निकासी की नीलामी एक वर्ष के लिए होती है। पिछले वर्ष नीलामी से सरकार को 12,17,500 रुपये प्राप्त हुए थे। शारदा हेडवर्क्स के सिंचाई उपखंड के एसडीओ एनसी पंत ने बताया कि नीलामी से प्राप्त आय को लोहाघाट सिंचाई उपखंड और शारदा हेडवर्क्स सिंचाई विभाग उपखंड के संयुक्त खाते में जमा कराया जाएगा। इस मौके पर लोहाघाट सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज रावत के अलावा यूपी सिंचाई विभाग और चंपावत सिंचाई विभाग कर्मी मौजूद थे।