{"_id":"599b23134f1c1b54018b46fb","slug":"181503339283-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी ने एकल डांस में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी ने एकल डांस में मारी बाजी
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नारी सेवा संस्था की ओर से आयोजित डांस प्रतियोगिता में ग्रुप डांस में शारदा विद्यामंदिर और एकल में राखी ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडे ने विजेता उप विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
दयानंद इंटर कालेज में नारी सेवा संस्था द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में एकल और ग्रुप प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्नी कोहली ओर संचालन कल्पना आर्या ने किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में शारदा विद्यामंदिर ने पहला और दयानंद इंटर कालेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल प्रतियोगिता में राखी तिवारी, हिमांशी, दीक्षा करनाटक पहले तीन स्थानों पर रहे। कार्यक्रम निर्णायक की भूमिका लीला तिवारी और रत्ना कटियार ने निभाई। प्रतियोगिता में 57 प्रतिभागियों ने अपनी डांस प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर संस्था संरक्षिका निधि गुप्ता, वीना अग्रवाल, क्षवि गुप्ता, ममता आर्या, सरिता मित्तल आदि ने सहयोग दिया।