{"_id":"593ecda11126f481588b457a","slug":"181497288097-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जिला जज प्रेम सिंह खिमाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले पंकज बोहरा को डेढ़ हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले अर्जुन सिंह को एक हजार रुपये और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले नीरज कुमार को पांच सौ रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पर्यावरण दिवस पर आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल के 79 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने पर्यावरण के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी और रमेश चंद्र उप्रेती ने किया।
विज्ञापन