{"_id":"5c2b9cf3bdec2256d06c6f3c","slug":"171546362099-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में 5.86 करोड़ परिवारों को मिला उज्ज्वला का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में 5.86 करोड़ परिवारों को मिला उज्ज्वला का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। इंडेन ऑयल के सहायक महाप्रबंधक चंद्रशेखर नैनवाल ने कहा कि निर्धन परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना मोदी सरकार की मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत अब तक देश में 5.86 करोड़ गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है।
पत्रकारों से वार्ता में नैनवाल ने कहा कि वर्तमान में एलपीजी देश की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने का महत्वपूर्ण साधन बनकर उभरी है। एलपीजी की शुरुआत 1955 में हुई। अप्रैल 2014 तक एलपीजी ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ थी। देश के 55 प्रतिशत परिवारों के पास ही एलपीजी कनेक्शन थे, लेकिन अब 1210 करोड़ नए कनेक्शन आवंटित हुए हैं और देश के 90 प्रतिशत परिवार एलपीजी कनेक्शन से जुड़ चुके हैं।
चंपावत जिले में भी कनेक्शनों की संख्या दो साल में 37444 से बढ़कर 45223 पहुंच गई है। चंपावत जिले में अब तक करीब साढ़े चार हजार परिवारों को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया जा चुका है और रीफिलिंग का ग्राफ भी 86 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों द्वारा योजना को और सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इस दौरान टनकपुर गैस एजेंसी प्रबंधक कमला तिवारी, लोहाघाट के प्रबंधक कीर्ति चंद्र मुरारी, चंपावत के प्रबंधक दिनेश सिंह बिष्ट आदि थे।