{"_id":"5b4b86814f1c1b466d8b4e12","slug":"171531676289-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आदर्श कॉलोनी में नष्ट की भांग की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आदर्श कॉलोनी में नष्ट की भांग की खेती
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आदर्श कॉलोनी में भांग की अवैध रूप से हो रही खेती नष्ट की।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री की अगुवाई में आदर्श कॉलोनी समेत कई स्थानों पर पहुंची पुलिस टीम ने उक्त क्षेत्र में संदिग्ध रूप से पाए गए 57 व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की एवं सत्यापन भी जांचे।
इस दौरान 17 लोगों के ऑनलाइन सत्यापन किए गए। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपने मकानों मेें रहने वाले किराएदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने को कहा।
क्षेत्र में संदिग्धों के दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। इस मौके पर पुलिस टीम ने मीना बाजार निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक ज्वाला दत्त से औपचारिक भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी एवं किसी भी प्रकार की परेशानी पर संपर्क करने को कहा। टीम में एसआई सुधा रावत, एसआई हेमा कार्की, बिहारी लाल, देशराज शामिल थे।