{"_id":"5b4798d14f1c1bb2288b6271","slug":"171531418833-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उफनाया किरोड़ा, पूर्णागिरि मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उफनाया किरोड़ा, पूर्णागिरि मार्ग बाधित
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर उफनाया किरोड़ा, पूर्णागिरि मार्ग बाधित
टनकपुर (चंपावत)। सुबह के वक्त हुई बारिश से उफनाए बरसाती किरोड़ा नाले ने बृहस्पतिवार को पूर्णागिरि मार्ग पर यातायात बाधित किया। नाले के उफान से फंसे स्कूली बच्चों को अग्निशमन विभाग के जवानों ने अपने सरकारी वाहन से नाला पार कराया, जबकि अन्य यात्री करीब आधे घंटे तक नाले के दोनों ओर फंसे रहे।
इन दिनों बारिश होते ही बरसाती नाले एवं नदियां उफान में आकर आफत बरसा रहे हैं। बुधवार को जहां उफनाई शारदा ने प्रशासन एवं आपदा बचाव टीम के पसीने छुड़ाए, वहीं बृहस्पतिवार सुबह करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से किरोड़ा नाला फिर उफान पर आया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स एवं अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां फंसे स्कूली बच्चों को अग्निशमन विभाग के वाहन से नाला पार कराया। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे तक नाले के दोनों तरफ काफी संख्या में यात्री फंसे रहे, जो उफान कम होने के बाद ही आ-जा सके। ब्यूरो
फोटो 12 टीएनपी 05 पी।