{"_id":"5b1587374f1c1b684d8b4b48","slug":"171528137527-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज और परिवार निर्माण के लिए जरूरी है नैतिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज और परिवार निर्माण के लिए जरूरी है नैतिक विकास
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी और आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में ब्रह्मकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की ओर से ध्यान और राजयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और हिमवीरों को राजयोग की महत्व की जानकारी दी गई। जीआईसी में प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए राजयोगी ब्रह्मकुमारी ने छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केवल भौतिक विकास से हमारा सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता है, बल्कि नैतिक विकास से समाज और परिवार में मूल्य विकास से समाज और परिवार में मूल्य विकसित होंगे। ब्रह्मकुमारी हेमा ने कहा कि चरित्रवान बनने के लिए युवा पीढ़ी को इन सभी व्यसनों से दूर रहना चाहिए। इस दौरान छमनियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में हिमवीरों में राज योग की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि राजयोग करने से हिमवीरों में एकाग्रता आएगी।