{"_id":"5b1424084f1c1bfd6e8b5f87","slug":"171528046600-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिलेको मिले दूसरे आबकारी निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिलेको मिले दूसरे आबकारी निरीक्षक
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। बीते दो माह से चंपावत जिले के आबकारी विभाग की कमान इकलौते आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल के जिम्मे थी। उनके पास जिले के मैदानी हिस्से के साथ यहां का अतिरिक्त दायित्व था। दो माह के इंतजार के बाद आखिरकार चंपावत जिले को एक और आबकारी निरीक्षक मिल गए हैं। ऊधमसिंह नगर जिले से आए गौरव जोशी चंपावत सर्किल के नए आबकारी निरीक्षक होंगे। उन्हें पदोन्नति पर यहां भेजा गया है।
इसके बावजूद 45 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व देने वाले चंपावत जिले में अभी तीन में से एक निरीक्षक की कुर्सी खाली है। साथ ही करीब दो माह से जिला आबकारी अधिकारी का पद भी रिक्त है। प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलक्टर अनिल गर्ब्याल जिला आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। मैदान-पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले में बनबसा चेकपोस्ट का भी कोई रखवाना नहीं है। इस चेकपोस्ट के आबकारी निरीक्षक की कुर्सी भी खाली है।
विज्ञापन