{"_id":"5ac7b28f4f1c1bbe618b5dec","slug":"171523036815-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर में चेयरमैन पद के लिए भाजपा में 15 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर में चेयरमैन पद के लिए भाजपा में 15 दावेदार
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)।
नगर निकाय चुनाव की तिथि भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। जिले की सबसे बड़ी टनकपुर नगर पालिका में परचम लहराने के लिए भाजपा के पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की टोह ली। पर्यवेक्षकों के सामने करीब 15 कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद प्रत्याशी की दावेदारी ठोकी है।
जिले की सबसे बड़ी पालिका का इस बार विस्तार भी प्रस्तावित है। इसके बाद पालिका में नौ से बढ़कर 11 वार्ड हो जाएंगे। शुक्रवार को भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता पंडरिया, उत्तम दत्ता ने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी चयन को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पर्यवेक्षकों के समक्ष अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, दीपक पाठक, सुनील वाल्मीकि, विपिन वर्मा, विद्या जुकरिया, तुलसी कुंवर, नवीन पंत, भीम रजवार, कैलाश कलखुड़िया, दिनेश प्रजापति, विनोद वर्मा, मुकेश साहू, मुस्तफा हुसैन अंसारी, राजेंद्र कुमार, मनोरमा देवी ने दावेदारी पेश की है। नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, जिला महामंत्री दीपक रजवार, जिला प्रवक्ता एडवोकेट एलडी गहतोड़ी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, हेमा जोशी, हरीश चंद हैसियत, ब्लाक में सांसद प्रतिनधि नरेश सकारी आदि मौजूद थे।
इससे पहले पर्यवेक्षकों ने बनबसा पहुंचकर भी प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। पर्यवेक्षकों के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, रानी कापड़ी, ललित वर्मा, विजेंदर, शकील अहमद मंसूरी, संदीप पाठक ने आवेदन पेश किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, जिला महामंत्री दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी, हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, सुभाष थपलियाल, प्रेम रावत, पुष्पा पांडेय, देवेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।