{"_id":"5a9eca894f1c1bef7b8baf05","slug":"171520355977-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर डाली रेता-रोड़ी, मुश्किल हुई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर डाली रेता-रोड़ी, मुश्किल हुई आवाजाही
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत विकासखंड को जाने वाले मार्ग पर नागनाथ मंदिर के पास रेता-रोड़ी पड़ी होने से इन दिनों आवाजाही मुसीबत भरी हो रही है। पैदल चलने वालों के साथ बाइक सवारों के लिए भी यह मार्ग बेहद जोखिम भरा हो गया है। बाइक सवारों को धक्का देकर वाहन को इन स्थानों से पार जाना पड़ रहा है। वहीं चौपहिये वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर बंद है।
चंपावत पुरानी बाजार से विकासखंड को जाने वाले मार्ग पर नागनाथ मंदिर के पास कंक्रीट मार्ग का निर्माण होना है। इसके लिए ठेकेदार ने होली से पहले यहां निर्माण सामग्री डाल दी है, मगर काम अभी शुरू नहीं हो सका है। निर्माण सामग्री बीच मार्ग पर डाले जाने से आवाजाही बाधित होने के साथ खतरनाक भी बनी है। बाइक सवारों को धक्का देकर आगे बढ़ना पड़ रहा है, जबकि पैदल जाना जोखिमभरा हो गया है।
हीराबल्लभ पलसाई सहित इलाके के कई लोगों का कहना है कि रास्ते पर निर्माण सामग्री तो डाली गई है, मगर मार्ग के किसी भी तरफ रास्ता बाधित होने को लेकर साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। मंगलवार को नगर पालिका सभासद सूरज प्रहरी के नेतृत्व में लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिला। ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर लोक निर्माण विभाग निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
नागनाथ मंदिर के पास वाले मार्ग पर 300 मीटर सीसी और नाली बनाई जा रही है। 300 मीटर का यह मार्ग 12 लाख रुपये से बनेगा। ठेकेदार ने निर्माण के लिए सामग्री डाली है, मगर होली होने के चलते काम शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही यहां कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -डीडी भट्ट, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चंपावत।