{"_id":"5a4920124f1c1b8d698c4bfc","slug":"171514741778-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की पेयजल योजना से भी प्यासे रहे कायल के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की पेयजल योजना से भी प्यासे रहे कायल के लोग
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने रविवार को कायल गांव में नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र दसलेख, कायल, डुंगरा बोरा, मटयानी आदि क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। कायल गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि 2012-13 में एक करोड़ रुपये से बनी पेयजल योजना का लोगों को कतई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कहा कि योजना बनने के बाद कुछ ही दिन चली और वर्षों से खराब है। सीडीओ ने योजना में सुधार करने के साथ ही जांच का आश्वासन दिया।
दसलेख गांव के लोगों ने 150 छात्रों वाले दसलेख स्कूल के मात्र चार शिक्षकों द्वारा संचालित होने का मामला रखते हुए पर्याप्त स्टाफ देने की मांग की। गौरा देवी मेला स्थल में पहुंचने पर ग्रामीणों ने असलाड़ व पासम में 180 परिवारों की करीब एक हजार की आबादी सड़क से वंचित होने, मढुवा के तोक रेकुवा में 35 परिवारों को सड़क की सुविधा नहीं मिलने का मामला उठाया। कहा कि इसका सबसे ज्यादा नुकसान बीमार लोगों को भुगतना पड़ता है।
मरीजों को डोली से सड़क तक ले जाने को मजबूर होना पड़ता है। मढुवा में बने आवासीय भवनों में शिक्षकों के न रहने से भवन की जर्जर हाल को दिखाया। सीडीओ ने लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन पर जोर दिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, रवींद्र फर्त्याल, आईडी शर्मा, एमडी भट्ट, एनएस बोहरा, रवि जोशी आदि मौजूद थे।