{"_id":"5a15b7734f1c1b78548be98a","slug":"171511372659-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सप्ताह में अव्वल आए छात्र-छात्राएं पुरस्कृत हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सप्ताह में अव्वल आए छात्र-छात्राएं पुरस्कृत हुए
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जूनियर हाइस्कूल फोर्ती गांव में बाल सप्ताह के तहत हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता की देखरेख में हुए कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ में लक्ष्मी, सागर, शगुन और कविता पाठ में तनुज, कपिल, कमल, कहानी में कपिल, तनुज, शगुन, क्राफ्ट निर्माण में शगुन, सलोनी, अनुष्का, संजना, विज्ञान मॉडल में सलोनी, तनुज, दीपक, आकाश को सम्मानित किया गया।
स्वयं स्वच्छ व विद्यालय परिवेश की स्वच्छता के लिए स्वच्छ बालक पुरस्कार शैलेश, बालिका ललिता बिष्ट के अलावा क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए कमल बिष्ट को सम्मानित किया गया। विजेताओं को क्षेत्र पंचायत सदस्य शंकर बगौली, बुजुर्ग हरीश उपाध्याय और प्रधानाध्यापक मेहता ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सुमन चंद्र राय, यामिनी जोशी, कमल, मुन्नी, भावना आदि मौजूद थे।