{"_id":"59e784364f1c1ba7678b681c","slug":"171508344886-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया से डरो भाई, माया मार डालेगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया से डरो भाई, माया मार डालेगी...
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मानव सेवा उत्थान समिति के तत्वावधान में हनुमान मंदिर में सत्संग कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने सुंदर भजनों का गायन कर भक्तिभाव में सरोबार कर दिया। हरिद्वार से आए महात्मा जतनानंद जी महाराज ने कहा कि आध्यात्मिक शक्ति का ज्ञान प्रत्येक मनुष्य ने प्राप्त करना चाहिए। आध्यात्मिक ज्ञान से ही मानव मात्र का कल्याण संभव हो सकता है।
आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए समय के सद्गुरु के पास जाना चाहिए। समय के सद्गुरु आध्यात्मिक ज्ञान देकर मनुष्य के मन मंदिर में ही ईश्वर का दर्शन करा देते हैं। जिससे इंसान का अशांत मन शांत हो जाता है। और ईश्वर का ध्यान करने लग जाता है। पिथौरागढ़ के जिला प्रधान ललित मोहन पांडेय ने कहा कि आत्मज्ञान से ही भारत विश्व का गुरु बनेगा। चंपावत के जिला प्रधान ललित खर्कवाल ने माया से डरो भाई, माया मार डालेगी, भक्ति करो भाई भक्ति काम आयेगी भजन की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिभाव में सरोबार कर दिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी जगदीश ओली, तुलसी जोशी, पवन पांडेय, प्रदीप बगौली, पुष्पा पांडेय, ममता पांडेय, बीना आदि श्रद्धालु मौजूद थे।