{"_id":"59e4f20c4f1c1baf678b60f6","slug":"171508176396-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसंस्थान के श्रमिकों ने वेतन के लिए विधायक से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसंस्थान के श्रमिकों ने वेतन के लिए विधायक से लगाई गुहार
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दो माह से वेतन न मिलने से परेशान जल संस्थान के ठेका श्रमिकों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी से शीघ्र वेतन का भुगतान करवाने की गुहार लगाई। इस बाबत उन्होंने सोमवार को लोनिवि विश्राम गृह में विधायक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों की मांग पर विधायक ने फौरन अधिशासी अभियंता को फोन कर श्रमिकों को जल्द वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
जल संस्थान के श्रमिकों ने बताया कि उन्हें अगस्त और सितंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है, जिसके चलते वे न सिर्फ दो माह से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, बल्कि दीपावली पर्व पर भी उन्हें आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। श्रमिकों की पीढ़ा सुनने के बाद विधायक गहतोड़ी ने फौरन अधिशासी अभियंता से फोन पर बात कर वेतन का भुगतान करने को कहा। ज्ञापन देने वालों में वैभव कुमार, जयंती बिष्ट, पूनम, गोदावरी देवी, हरिमोहन गुप्ता, उमेश वाल्मीकि आदि शामिल थे। ब्यूरो