फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:सीओ

यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:सीओ

Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:सीओ

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राष्ट्रीय राजमार्ग व नगर के आंतरिक मार्गों की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर सीओ आरएस रौतेला ने शनिवार को रिक्शा, तांगा, ई-रिक्शा चालकों व नागरिकों की बैठक ली। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग की अपील की साथ ही आगाह किया कि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बस अड्डे के आस-पास वाहनों व तांगों को खड़ा न करने की हिदायत दी गई है।


थाना परिसर में हुई बैठक में सीओ रौतेला ने कहा कि बस अड्डे के आसपास राजमार्ग में बेतरतीब ढंग से वाहनों और तांगों को खड़ा किए जाने से न सिर्फ यातायात में व्यवधान पैदा होता है, बल्कि हर समय दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। सीओ ने थाना पुलिस को मार्गों के किनारे के दुकानदारों द्वारा नालियों व फुटपाथ पर लगाए गए सामान को सख्ती से हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीओ ने नागरिकों से अपने किराएदारों का ब्योरा थाने में अनिवार्य रूप से देने व उनके चरित्र का सत्यापन कराने के साथ ही क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध के दिखाई पड़ने पर फौरन पुलिस को सूचित करने को कहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज रावत ने मोटर साइकिलों की चोरी से बचने के लिए उन्हें सुरक्षित ढंग से खड़ा करने की सलाह दी। बैठक में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, एनआर विश्वकर्मा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, ग्राम प्रधान गिरधारी लाल, सुनील साही, माला देवी, संजय पारिक, जगदीश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed