{"_id":"593988984f1c1b29028b456e","slug":"171496942744-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों को लाभ पहुंचाने वाले योजनाएं ही प्रस्तावित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों को लाभ पहुंचाने वाले योजनाएं ही प्रस्तावित करें
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने अधिकारियों को जिला योजना में किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने वाली योजनाओं को ही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, सहकारिता विभाग को किसानों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं को प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में दुग्ध विकास विभाग को नये मिल्क रूट विकसित करने, पिछले वर्षों के आधे अधूरे कार्यों को प्राथमिकता प्रदान करने, अनावश्यक कार्यों को जिला योजना में प्रस्तुत न करने को कहा।
बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी वर्ष 2017-18 में शासन से निर्धारित 4097.71 लाख के अंतर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष ही विभागों के कार्यों को शामिल करने को कहा गया। अधिकारियों को किसी भी मद के बजट के दुरुपयोग होने पर कार्रवाई चेतावनी दी गई। इसके अलावा सिंचाई विभाग द्वारा रखे गये प्रस्तावों का फिर परीक्षण करने, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग को नदियों के तेज बहाव के कारण होने वाले नुकसान और भू-कटाव रोकने के लिए शहरों के आसपास से बहने वाली नदियों पर चैक डेम निर्माण कराने को कहा गया। उरेडा को पूरे जिले में अब तक स्थापित सोलर, सोलर पंपिंग, सोलर हीटिंग आदि की सूचना 20 जून तक देने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर सीडीओ हरगोविंद भट्ट, डीएफओ एके गुप्ता, अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यालयों में लगाएं बायोमैट्रिक मशीन
चंपावत। डीएम ने ब्लॉक, तहसील सहित जिला स्तर के कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। कहा गया कि कम बजट और कम समय में पूर्ण होने वाली योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करने के साथ किसी भी दबाव में न आकर, वैज्ञानिक सोच एवं तर्क शक्ति का उपयोग करते हुए जनहित में योजनाएं तैयार करना सुनिश्चित करें।