{"_id":"5c9526b1bdec22147760f60c","slug":"161553278641-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली:सुंई गांव में टीके की होली में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली:सुंई गांव में टीके की होली में उमड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई के आदित्य महादेव मैदान में शुक्रवार को हुई टीके की होली को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुटे। प्रमुख होल्यार राजेश चौबे के दिशा-निर्देशन में होल्यारों ने हरि धरै मुकुट खेले होरी, कै युग में सीता होरी खेलें कै युग में राधा गोरी, गई गई असुर तेरी नार मंदोदरी, सिया मिलन गई बागा में, हो टलने की नाहीं, जो जो लिखी विधि ब्रह्मा, होरी खेल पिया वरकी फरकी, दध लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनियां, सीता राम को ब्याहुन सखियो चलो जनकपुर जाना है, काहे के आंगन लाला रंगीलो ढप बाजे, गान्या बजून्या जीरौ लाला रंगीलो ढप बाजे, तुम हम जीरौं लाला रंगीलो ढप बाजे आशीष के साथ होली का समापन किया।
ढोल में थाप लक्ष्मी दत्त खर्कवाल, ललित तिवारी, बसंत चौबे, रमेश चौबे, रमेश खर्कवाल, गिरीश चौबे ने दी। आईटीबीपी के प्रभारी कमांडेंट बृजमोहन सिंह ने भी होली का आनंद लिया। आयोजन में सचिन जोशी, नवीन चौबे, भुवन चौबे, उर्वादत्त चौबे, देवीदत्त पुजारी आदि ने सहयोग किया।