फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पेंशन संशोधन ऑफलाइन प्रक्रिया से कराने की मांग की

पेंशन संशोधन ऑफलाइन प्रक्रिया से कराने की मांग की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पेंशन संशोधन ऑफलाइन प्रक्रिया से कराने की मांग की
लोहाघाट (चंपावत)। गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन ने पेंशन संशोधन को ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन प्रक्रिया से कराने की मांग की। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन वित्त सचिव अमित नेगी को भेजा।
विज्ञापन


ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत द्वारा भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि अक्तूबर 2018 के शासनादेश के अनुसार 2016 से पहले के राज्य के पेंशनर्स की पेंशन संशोधन की प्रक्रिया इस वक्त चल रही है। इसे केवल ऑनलाइन किया गया है। कहा गया कि ऑनलाइन संशोधन में पेंशनर्स और उसके परिवार के सदस्य का आधार कार्ड और पैन नंबर की जरूरत है।
विज्ञापन


जबकि पहाड़ में कई पेंशनर्स के परिवारों के पास न पैन नंबर है और न ही आधार नंबर। इसके चलते पेंशनर्स ऑनलाइन प्रक्रिया में पेंशन संशोधन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन की जगह पूर्व की तरह निर्धारित प्रपत्र में पेंशन को संशोधित करने की मांग उठाई है। उन्होंने सरकार से जल्द इस आदेश को पारित कर सभी विभागों और कोषागार को निर्गत करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed