{"_id":"5c76d017bdec224dce167a5d","slug":"161551290391-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकानों को तबाह करने पर तिरंगे के साथ जश्र मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकानों को तबाह करने पर तिरंगे के साथ जश्र मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकियों का खात्मा करने पर पूर्व सैनिकों, युवाओं, व्यापारियों आदि ने खुशी जताई है। उन्होंने वीर कालू सिंह माहरा चौक में तिरंगे झंडे के साथ आतिशबाजी करने के साथ मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
उन्होंने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि के नारे लगाए। बुधवार को झमाझम बारिश के बीच पूर्व सैनिक, व्यापारी व अन्य लोग वीर कालू सिंह माहरा चौक में एकत्र हुए। उन्होंने भारतीय वायुसेना की कार्यवाही पर खुशी जताई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जगदीश राय, नवल राय, सतीश मुरारी, दानू सुतेड़ी, बल्लू माहरा, हेम राय, कमल फर्त्याल, राजू बिष्ट, सुमित गड़कोटी, मनोज खर्कवाल, नारायण सिंह, हयात बिष्ट, नर सिंह, खीम सिंह, शिवराज सिंह, हयात सिंह आदि मौजूद थे।
सैन्य परिवार भी खुशी में झूमे
लोहाघाट (चंपावत)। सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पाकिस्तान और आतंकियों को करारा जवाब देने की खुशी में सैनिक परिवारों के लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने सैन्य कार्यवाही को सलाम करते हुए जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने की बात कही। बुधवार को सैनिक परिवारों से जुड़े लोगों ने भारत माता की जै, पाकिस्तान मुर्दाबाद, खून का बदला खून से लेंगे आदि नारे लगाए। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव दत्त राय, कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, दिनेश ढेक, श्याम ढेक, सुरेंद्र बोहरा, किशोर मुरारी, पप्पू वर्मा आदि मौजूद थे।