{"_id":"5c057f74bdec2241a004aef4","slug":"161543864180-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी में तीन बैरिकों का समारोहपूवर्क शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी में तीन बैरिकों का समारोहपूवर्क शुभारंभ
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां चौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में हिमवीरों के लिए बनी तीन बैरिकों का शुभारंभ हो गया है। बैरिक बनने से हिमवीरों को टेंट में रहने के दौरान होने वाली ठंड से काफी निजात मिलेगी।
सोमवार को पंडित चंद्रवीर जोशी के पौरोहित्य में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी बृजमोहन सिंह ने करीब 15-15 करोड़ रुपये लागत से बनी हिमवीरों की तीन बैरिकों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छमनियां चौड़ में वाहिनी की स्थापना के बाद हिमवीरों के लिए स्थाई बैरिकें न होने के कारण वह टेंट में रहकर अपनी ड्यूटी को निभाते आ रहे थे। हिमवीरों के लिए बैरिक बनने से उन्हें सदी, गर्मी, बरसात में काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि एक बैरक में 120 हिमवीरों की रहने की व्यवस्था है, इस प्रकार नव निर्मित तीनों बैरिकों में 360 हिमवीर रहेंगे। हिमवीरों ने बैरिकों में शिफ्ट होने पर काफी खुशी जताई। इस मौके पर सहायक सेनानी मोहित कुमार वर्मा, चिकित्साधिकारी मोहित कुमार गुप्ता, सूबेदार मेजर भुवन चंद्र पाटनी, इंस्पेक्टर विनोद कुमार आदि अधिकारी, हिमवीर मौजूद थे।