{"_id":"5bb3a4cb867a55013061c6aa","slug":"161538499787-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनकर तैयार, लेकिन नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनकर तैयार, लेकिन नहीं मिला मुआवजा
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीठा साहिब/चंपावत। लधिया घाटी में चौड़ापित्ता से परेवा तक नौ किमी की सड़क बने कई साल हो गए हैं लेकिन यहां के लोगों को अब तक इस जमीन का मुआवजा नहीं मिल सका है। यहां के लोग मुआवजे के लिए विभाग से लेकर प्रशासन तक के दरवाजे पर अनेकों बार दस्तक दे चुके हैं, मगर उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
चौड़ापित्ता-परेवा मार्ग के लिए करीब छह साल पूर्व 30 ग्रामीणों से नाप जमीन अधिग्रहित की, मगर उन्हें मुआवजा अब तक नहीं मिल सकी है। यह सड़क बनकर तैयार हो चुकी है और बाकायदा रोड पर वाहन भी चलते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लोहाघाट खंड के अभियंता प्रबुद्ध शर्मा का कहना है कि 103.04 लाख रुपये के मुआवजे की पत्रावली मुख्य अभियंता कार्यालय भेजी गई है। कुछ आपत्तियां लगी थीं, जिन्हें निस्तारित कर फिर से भेजा गया है।