{"_id":"5b9d3948867a557ff306d174","slug":"161537030472-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटिंग से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, मुश्किल हुई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटिंग से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, मुश्किल हुई आवाजाही
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क कटिंग के दौरान बाराकोट विकासखंड के फर्तोला और संतोला को जोड़ने वाले पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कर समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने अब समस्या का शीघ्र समाधान नहीं करने पर एनएच पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
ग्रामीण दयाकिशन तिवारी, उमेश चंद्र, भुवन चंद्र, सदानंद, परमानंद, मोहन चंद्र, त्रिलोक चंद्र, नवीन चंद्र, गणेश दत्त, नेत्रबल्लभ आदि का कहना है कि एनएच चौड़ीकरण के दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों ने ग्राम पंचायत फर्तोला के गुरना संतोला को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन और निर्माण तथा ढुलान में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मलबे को डंपिंग जोन में न फेंक सीधे नीचे धकेलने का भी आरोप लगाया।
कार्य करा रहे ठेकेदार को निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रास्ते को ठीक करने के लिखित आदेश दिए गए हैं। तुरंत मरम्मत नहीं किए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एलडी मथैला, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, लोहाघाट।