{"_id":"5b75b2f342c7925882420b3b","slug":"161534440179-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्दा काम पर पैथोलोजी विभाग को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्दा काम पर पैथोलोजी विभाग को मिला सम्मान
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला अस्पताल में नई पहल करते हुए हर स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर अस्पताल में उम्दा काम करने वाले विभाग को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने स्वतंत्रता दिवस पर पैथोलॉजी विभाग को सबसे उम्दा काम करने पर सम्मानित किया। बताया कि ब्लड बैंड का लाइसेंस मिलने में चंपावत पैथोलॉजी विभाग की अहम भूमिका रही।
सीएमएस डॉ. जोशी ने बताया कि पैथोलोजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुषमा नेगी, लैब तकनीशियन रामचंद्र, मनोज मेहता, उमेद सिंह बसेड़ा, ललिता कार्की को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, नकद धनराशि दी गई। पैथोलॉजी विभाग ने 2017-18 में विभिन्न परीक्षणों के साथ रक्तदान शिविर लगाने और ब्लड स्टोरेज के संचालन में भी उपयोगी भूमिका निभाई थी।