{"_id":"5b4ce5b64f1c1b3f748b536e","slug":"161531766198-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयोली पेयजल योजना के मस्टरोल में फर्जीवाड़े की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयोली पेयजल योजना के मस्टरोल में फर्जीवाड़े की शिकायत
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले की घुरचुम ग्राम पंचायत में बनाई गई दयोली पेयजल योजना के मस्टरोल में फर्जीवाड़े की शिकायत की गई है। घुरचुम निवासी प्रकाश चंद्र जोशी और सुरेश चंद्र जोशी ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंप मामले की जांच की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जानकारी से मस्टरोलों में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
कहा गया है कि मस्टरोल में मोहन चंद्र पुत्र नारायण दत्त की हाजिरी 142 दिन भरी गई है। जिसका भुगतान 33654 रुपये हुआ है। जबकि मोहन चंद्र डाक विभाग में डाक वाहक के पद पर कार्यरत है। इसी प्रकार केदार दत्त पुत्र टीका राम ने जहां मात्र छह दिन कार्य किया है वहीं उसकी हाजिरी मस्टरोल में 112 दिन दर्ज किया गया है। जबकि केदार दत्त स्वजल परियोजना घुरचुम में कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात है। इसी प्रकार जलागम विभाग में तैनात सुरेश चंद्र पुत्र डूंगरदेव के नाम सहित कई अन्य फर्जी नामों के सहारे भुगतान प्राप्त कर लिया गया है। ज्ञापन में मस्टरोल में फर्जीवाड़ा कर धन हड़पने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।