{"_id":"5a47d5fe4f1c1b502b8b76e7","slug":"161514657278-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले क्वाटर फाइनल में टनकपुर ने देशीफार्म को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले क्वाटर फाइनल में टनकपुर ने देशीफार्म को हराया
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
मिनी स्टेडियम में चल रही अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला जीत कर टनकपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वाटर फाइनल में टनकपुर को देशीफार्म को हराया।
स्टेडियम मैदान में पहले क्वाटर फाइनल मैच का उद्घाटन समाजसेवी एवं व्यापारी देवेंद्र चंद उर्फ देबू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टनकपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 137 रनों का स्कोर खड़ा किया। हर्षित ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। देशीफार्म के गेंदबाज नवीन ने तीन विकेट लिए।
जवाब में देशीफार्म की टीम 122 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। सागर चंद ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। टनकपुर के गेेंदबाज हर्षित ने दो विकेट लिए। मैच के निर्णायक धीरज सिंह कठायत, आदिल थे। अभय ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। प्रतियोगिता के आयोजन में अविनाश कुमार, अरुण गोस्वामी, सुरेश सामंत, नितेश चंद, सावन आर्या आदि सहयोग दे रहे हैं।