फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मड़ पसौली में समारोहपूर्वक मनाई गई गोवर्धन पूजा

मड़ पसौली में समारोहपूर्वक मनाई गई गोवर्धन पूजा

Fri, 20 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मड़ पसौली में समारोहपूर्वक मनाई गई गोवर्धन पूजा

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मड़ पसौली स्थित मां कामधेनु वात्सल्य सेवाधाम ट्रस्ट में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। इस दौरान गायों को विशेष पकवान खिलाने के साथ उनकी पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार को सेवाधाम ट्रस्ट में पंडित हरीश चंद्र कलौनी के पौरोहित्य में ट्रस्ट के संचालक शंकर दत्त पांडेय की ओर से उन्हें विशेष पकवान, प्रसाद, फल, मिठाई आदि खिलाया गया।


इस मौके पर कई गौ सेवकों की ओर से गायों के लिए फल, मिठाई, प्रसाद आदि की व्यवस्था की गई थी। शंकर पांडेय ने बताया कि वह पिछले आठ सालों से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा छोड़ी गई गायों की सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में उनके ट्रस्ट में लोगों द्वारा छोड़ी गई करीब 56 गायों का पालन पोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौ सेवकों द्वारा गायों के पालन पोषण के लिए सहयोग का भी हाथ बंटाया जाता है। लेकिन गायों के लालन पालन में अधिक व्यय होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को गोपाअष्टमी के अवसर पर ट्रस्ट में गोपूजन, कीर्तन, भजन और भंडारा आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य ज्योति, रेनू, राहुल, भाष्कर, नीरज, दीपक, प्रियंका, त्रिभुवन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed