फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अवकाश के दिन के मानदेय का भुगतान करा दो हो माहराज

अवकाश के दिन के मानदेय का भुगतान करा दो हो माहराज

Sun, 08 Oct 2017 10:44 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
अवकाश के दिन के मानदेय का भुगतान करा दो हो माहराज

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक अवकाश और रविवार के दिन का मानदेय देने की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि जिले के सैकड़ों पीआरडी जवान पिछले कई सालों से रविवार और सार्वजनिक अवकाशों के दिनों में उल्लेखनीय सेवाएं देते आ रहे हैं। जिसका उन्हें लगातार बराबर मानदेय मिलता आ रहा था।


लेकिन पिछले कुछ दिनों से अवकाश और रविवार के दिन पीआरडी जवानों को मानदेय न देने का फरमान जारी किया गया है। जिससे पीआरडी जवानों का मनोबल गिर रहा है।
उनका कहना था कि प्रदेश के अन्य जिलों में पीआरडी जवानों को रविवार और अवकाश के दिन का मानदेय का बराबर भुगतान हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष भैरव दत्त जोशी, वीरेंद्र सिंह मेहता, ओम प्रकाश सिंह, भुवन सिंह मेहता, रवि गोर्खा, प्रहलाद मेहता, त्रिलोक राम, रवींद्र मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed