{"_id":"5970e58e4f1c1b7b6f8b469a","slug":"161500571022-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पास सड़कों में यात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पास सड़कों में यात्रियों की जान से हो रहा खिलवाड़
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की ओर से निर्मित किए जा रहे मोटर मार्गों में यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की अनुमति के बिना विभिन्न मोटर मार्गों में धड़ल्ले से वाहनों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से परिवहन विभाग को इन मोटर मार्गों की जांच के के लिए संयुक्त निरीक्षण किए जाने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। संयुक्त निरीक्षण न हो पाने के कारण इन्हें स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गौड़ी-किमतोली, बृजनगर-तलियाबांज, रीठा-अमोड़ी, इजड़ खंदक-चौड़ाख्याली, चंपावत-सिमल्टा, सूखीढांग-श्यामलाताल, नरियालगांव-डिगंडई, चंपावत रिंग रोड, रीठा-बिनवाल गांव और धौन-दियूरी सड़कों में अभी संभागीय परिवहन प्राधिकरण की ओर वाहन संचालन की अनुमति प्रदान नहीं की गई है। बावजूद इसके इन मोटर मार्गों में लंबे समय से वाहनों का संचालन किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों के इन मार्गों के रखरखाव का कार्य संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की ओर से किया जा रहा है। अधिकांश ग्रामीणों को संबंधित मार्गों के वाहनों के लिए पास होने की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें वाहनों में मजबूरी वश यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है। जबकि इनमें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट के अनुसार निर्माणाधीन सड़कों में वाहनों के संचालन के लिए आरटीए से अनुमति के लिए जनवरी माह में भी एआरटीओ टनकपुर को प्रस्ताव भेजे गए हैं।