फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गौरव व संजू रहे नंबर वन

गौरव व संजू रहे नंबर वन

Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
गौरव व संजू रहे नंबर वन
निबंध में गौरव, चित्रकला में संजू ने बाजी मारी
विज्ञापन

चंपावत/लोहाघाट। आपदा न्यूनीकरण और जागरूकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर हुई निबंध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव और संजू प्रथम रहे।
जीआईसी चंपावत में प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिताओं में 62 छात्रों ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में गौरव कुमार प्रथम, रवींद्र सिंह बिष्ट द्वितीय, रवि बोहरा तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में संजू राम प्रथम, अर्जुन सिंह रावत द्वितीय, और कमल सिंह रावत तृतीय रहे। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश राम आर्य व अशोक खर्कवाल आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आपदा के समय सुरक्षित स्थानों में जाने, घायलों के प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। संचालन जगदीश चंद्र जोशी ने किया।

जीआईसी चौमेल में हुई प्रतियोगिता में जीवन प्रथम, नेहा द्वितीय, चंचल तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में जीवन सिंह ने पहला, अमन रावत ने दूसरा और कविता महर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नेहा बिष्ट प्रथम, ज्योति महर द्वितीय रहे। निबंध में जीवन सिंह प्रथम, वीरेंद्र सिंह द्वितीय रहे। सब जूनियर की चित्रकला प्रतियोगिता में चंचल बिष्ट प्रथम, विवेक सिंह द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में राहुल सिंह प्रथम, त्रिलोक सिंह द्वितीय रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद्र जोशी के दिशा-निर्देशन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक महेश चंद्र पंत ने आपदा के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। प्रधानाचार्य जोशी ने प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जितेंद्र राय, सगीर अहमद, रचना ओली, शकुंतला राठौर, सुनील कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed