फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   15th State Girls Hockey Tournament

पिथौरागढ़, पौड़ी और देहरादून का दबदबा

Sun, 08 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

बालिकाओं की 15वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, पौड़ी और देहरादून की टीमों का दबदबा रहा। सीनियर में देहरादून, जूनियर में पिथौरागढ़ और सब जूनियर में पौड़ी ने परचम लहराया।

विज्ञापन


स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब जूनियर वर्ग के फाइनल में पौड़ी ने चंपावत को 7-0, सीनियर वर्ग में देहरादून ने चंपावत को 10-0, जूनियर में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 1-0 गोल से हराया। इस तरह तीनों टीमों ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि एसडीएम नरेश दुर्गापाल और विशिष्ट अतिथि हॉकी इंडिया फेडरेशन के संयुक्त सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी किशोर सिंह बाफिला, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मानंद पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएस पाटनी, संयोजक प्रधानाचार्य हरि प्रसाद गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने विजेता टीम एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी दी। संचालन शिक्षक नरेश राय ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र सिंह अधिकारी, तरुण बेलवाल, अशोक ठकुराठी, प्रकाश सिंह, भानुप्रकाश, सतीश जोशी ने निभाई। आयोजन में शिक्षक महेंद्र सिंह बोरा, प्रदीप बोहरा, मुकेश वर्मा, बीएन उपाध्याय, वेदप्रकाश पंत, अंबा दत्त पंत, विपिन उप्रेती, कल्पना धामी, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, चंदन अधिकारी, ललित भट्ट, नीरज वर्मा, रमेश भट्ट ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed