फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर पंचायत कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

नगर पंचायत कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू
बनबसा (चंपावत)। पंचायत कर्मियों से अभद्रता करे वाले मांस विक्रेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पंचायत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। नगर पंचायत कर्मियों के साथ पर्यावरण मित्र भी कार्य से विरत रहे। नगर पंचायत कर्मियों के कार्य बहिष्कार से नगर पंचायत का कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

न्यायालय के निर्देशानुसार प्रशासन के निर्देश पर 14 मई को नगर पंचायत कर्मी में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रहे थे। अभियान के दौरान करीब कई प्रतिष्ठानों से पॉलिथीन भी पकड़ी गई थी। नगर पंचायत कर्मी जब जुर्माना वसूलने के लिए चालान काटने लगा तो एक मांस विक्रेता ने नगर पंचायत की चालान बुक फाड़ दी और नगर पंचायत कर्मियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी। उनका आरोप है कि कर्मियों के साथ अभद्रता करने के साथ ही मांस विक्रेता ने एक कर्मी को बंधक तक बना लिया था।
विज्ञापन


नगर पंचायत कर्मियों ने थाने में मांस विक्रेता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने, सरकारी अभिलेख फाड़ने और सरकारी कर्मियों से अभद्रता करने के आरोपों के तहत तहरीर दी थी। लेकिन मांस विक्रेता पर कार्रवाई नहीं किए जाने से भड़के नगर पंचायत कर्मियों ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वे मांस विक्रेता पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत आफिस स्टाफ के साथ पर्यावरण मित्र भी कार्य बहिष्कार का समर्थन कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत के सहायक लेखाकार सतीश कुमार, गिरीश कापड़ी, विनोद चंद, प्रकाश चंद,अर्जुन, प्रमोद, विमला आर्या, जगदीश चंद्र जोशी, राजकिरण, विजय पाल आदि कार्य बहिष्कार पर रहे। उधर, नगर पंचायत बनबसा के ईओ नोनी राम का कहना है कि नगर पंचायत कर्मियों और पर्यावरण मित्रों के कार्य बहिष्कार से नगर पंचायत के कार्यों के साथ ही सफाई भी प्रभावित रही। नगर पंचायत कर्मियों के कार्य बहिष्कार से नगर की साफ सफाई व्यवस्था, कार्यालय के कार्य और राजस्व वसूली चरमराने का अंदेश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed