फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्व सैनिकों ने अनुच्छेद 370 हटाने की मांग उठाई

पूर्व सैनिकों ने अनुच्छेद 370 हटाने की मांग उठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने अनुच्छेद 370 हटाने की मांग उठाई
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाजपा की शानदार जीत पर बधाई दी है। पूर्व सैनिकों ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सथी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्रहित में कार्य करते हुए देश को आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्रद्रोह कानून को और अधिक सख्त बनाएंगे।
विज्ञापन

गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत पर खुशी जताकर राष्ट्रहित में काम करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रद्रोह कानून को और अधिक सख्त बनाने, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने और एक राष्ट्र एक संविधान, एक विधान और एक निशान के कानून को लागू कने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने सेना और सैनिक कार्रवाई पर राजनीतिज्ञों द्वारा की जाने वाली टिप्पणियों पर भी रोक लगाने की मांग की है जिससे सैनिकों का मनोबल न गिरे। बैठक में कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. हरीश कापड़ी, कै. चंद्र शेखर गहतोड़ी, कै. पीएन जोशी, कै. मोहन चंद (कमांडो), कै. परमांनद कापड़ी, सू. बीबी पांडेय, माधव सिंह, कृष्णानंद कापड़ी, ह. विक्रम सिंह खाती, भूपाल भट्ट, चंद्रशेखर चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed