{"_id":"5ce8307ebdec220775594b08","slug":"15587206881936-champawat-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा नहीं करने वाले 36 उपभोक्ताओं की आरसी काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा नहीं करने वाले 36 उपभोक्ताओं की आरसी काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकायजल संस्थान ने बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कारवाई तेज कर दी है। विभाग ने 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों का चयन कर 36 उपभोक्ताओं की आरसी काटी दी है।
जल संस्थान ने बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को चार-पांच बार नोटिस भेजा। उसके बाद भी बकाया जमा करने के लिए उपभोक्ता आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग ने बकाया वसूलने के लिए दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक अभियान भी चलाया। इसके बावजूद अधिकतर बकाएदारों ने अपना बकाया जमा नहीं किया।
जल संस्थान की ओर से लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के 10 हजार से अधिक के बकाएदारों की सूची तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंदर इन ब्लॉकों के बकाएदारों के भी आरसी कट जाएगी।
विज्ञापन
आरके वर्मा, एई जल संस्थान चंपावत ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने वाले 10 हजार के ऊपर के 36 उपभोक्ताओं की आरसी काट दी है। लोहाघाट,पाटी और बाराकोट के 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है।
अब पांच हजार से ऊपर के उपभोक्ताओं की कटेंगी आरसी
चंपावत। जल संस्थान ने जून महीने में बकाया जमा नहीं करने वाले पांच हजार से ऊपर के बकाएदारों का भी आरसी काटने का मन बना लिया है। वर्तमान में पांच हजार से ऊपर के बकाएदारों की सूची तैयार करने कार्रवाई शुरू हो गई है।
सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों की आरसी काटी
चंपावत। जल संस्थान ने बकाया जमा नहीं करने वाले सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों की आरसी काटी है। सरकारी विभागों को भी जल संस्थान कई बार नोटिस जारी कर चुका है। वर्तमान में बकाया सरकारी कार्यालयों में अधिक है।