{"_id":"5ce83077bdec22076019eb20","slug":"155872068120-tanakpur-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर ने लिया अवैध खनन का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंजर ने लिया अवैध खनन का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। हुड्डी नदी में अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम ने हुड्डी नदी क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। गश्त के दौरान वहां अवैध खनन होना नहीं पाया गया। शुक्रवार को पूर्वी तराई वन प्रभाग के रेंजर बीएस बिष्ट के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने हुड्डी नदी नदी के दोनों छोरों पर गश्त की। उन्होंने वनकर्मियों को हुड्डी नदी में अवैध खनन को सख्ती से रोके जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से रात और दिन में लगातार गश्त करने को भी कहा है। इस मौके पर वन दरोगा राम प्रसाद भदूला, वन दरोगा कमरूद्दीन, वन बीट अधिकारी बीसी कांडपाल, उमेश सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।