{"_id":"5bd34a0cbdec2269651f264f","slug":"151540573708-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्राथमिक विद्यालयों को जल्द मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्राथमिक विद्यालयों को जल्द मिलेगा पानी
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के चार प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल लाइन पहुंचाने के लिए जल संस्थान ने 10.92 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था के माध्यम से पेयजल लाइनों का निर्माण किया जाएगा। जल संस्थान ने प्राथमिक विद्यालय बोयल के लिए 3.52 लाख रुपये , प्राथमिक विद्यालय सिमली के लिए 5.45 लाख रुपये, प्राथमिक विद्यालय खायछीन के लिए 1.46 लाख रुपये और प्राथमिक विद्यालय डसियाचामी के लिए 49 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है।
अब तक इन विद्यालयों में पेयजल लाइन नहीं होने से भोजन माताओं को मध्यान्ह भोजन बनाने में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए दूरदराज के धारे, नौले और गधेरों से पानी ढोना पड़ता है। शिक्षा विभाग ने इसको देखते हुए विद्यालयों में पेयजल लाइन बनाने के लिए जल संस्थान को इस्टीमेट तैयार करने को कहा था। जल संस्थान ने स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिए है।
प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल लाइन बनाने के लिए स्टीमेट तैयार कर शासन को भेजे हैं। शासन से स्वीकृत मिलने के बाद स्कूलों में पेयजल लाइन तैयार की जाएगी। -आरके वर्मा, सहायक अभियंता, जल संस्थान, चंपावत।